शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 6200 के ऊपर-नीचे

दोपहर के कारोबार में निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर-नीचे एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है।  
हालाँकि इससे पहले बाजार अपनी बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया था, लेकिन यह जल्दी ही इस स्तर से ऊपर उठने में कामयाब रहा।
दोपहर 01:25 बजे सेंसेक्स 38 अंक यानी 0.18% की बढ़त के साथ 20,889 पर है। निफ्टी 10 अंक यानी 0.16% की बढ़त के साथ 6199 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.05% की मामूली कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.28% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.10% की बढ़त है। आज के कारोबार में कैपिटल गुड्स और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.27% का फायदा हुआ है। रियल्टी में 1.25%, टीईसीके में 0.26%, बैंकिंग में 0.31%, तेल-गैस में 0.25%, पीएसयू में 0.23%, आईटी और ऑटो दोनों में 0.18% व 0.18% और पावर में 0.10% की बढ़त है। दूसरी ओर, धातु में 0.32%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.28% और हेल्थकेयर में 0.17% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!