शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चार सत्रों में 34% चढ़ गया अंसल प्रॉपर्टीज (Ansal Properties & Infrastructure)

अंसल प्रॉपर्टीज एंड इ्न्फ्रास्ट्रक्चर (Ansal Properties & Infrastructure) के शेयर में तेजी का सिलसिला आज भी जारी है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर आज सुबह 10.11 बजे कंपनी का शेयर 3.08% चढ़ कर 23.40 रुपये पर है। इस तरह यह बीते चार सत्रों में 34% की तेजी दर्ज कर चुका है। अंसल प्रॉपर्टीज का शेयर 13 नवंबर को एनएसई पर 17.45 रुपये पर बंद हुआ था। कल के कारोबारी सत्र में यह ऊपर की ओर 24.20 रुपये तक चला गया था। 

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में अंसल प्रॉपर्टीज के कंसोलिडेटेड मुनाफे में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 62 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 35% बढ़ कर 444 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में यह 329 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!