शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में  भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 144.65 रुपये तक ऊपर चढ़ गया है। दोपहर 2:35 बजे यह 1.70% की बढ़त के साथ 143.70 रुपये पर है। कल के कारोबारी सत्र में भी कंपनी के शेयर भाव में तेजी दर्ज की गयी थी। कल यह 142.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुँच कर 141.50 रुपये पर बंद हुआ। 

गौरतलब है कि कल कंपनी को एनटीपीसी (NTPC) से उत्तर प्रदेश में स्थापित बिजली संयंत्र में उपकरणों की आपूर्ति के लिए 1300 करोड़ रुपये का ठेका मिला था। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!