
शेयर बाजार में सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceuticals Industries) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 596.20 रुपये तक नीचे लुढ़क गया है। दोपहर 3:15 बजे यह 1.62% के नुकसान के साथ 596.15 रुपये पर है।
खबर है कि कंपनी ने अमेरिका में यूलोरिक पेटेंट के उल्लंघन के लिए जापान की दवा निर्माता कंपनी ताकेड़ा (Takeda) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2013)


