शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

बीएसई में आज बाजार खुलते ही कंपनी का शेयर 337.60 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 9:40 बजे यह 1.89% की बढ़त के साथ 331.90 रुपये पर है। 

जेट एयरवेज का एतिहाद एयरलाइंस (Etihad Airlines) के साथ सौदा पूरा हो गया है।
सौदे के तहत जेट एयरवेज ने संयुक्त अरब अमीरात की एयलाइंस कंपनी एतिहाद को अपनी 24% हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने 10 रुपये मूल कीमत के 273 लाख शेयर एतिहाद को बेचे हैं। इस तरह यह सौदा 2069 करोड़ रुपये में पूरा हुआ है।
सौदे के बाद जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल (Naresh Goyal) की कंपनी में 51% हिस्सेदारी होगी। वहीं, 25% हिस्सेदारी संस्थागत निवेशको की होगी।  
गौरतलब है कि इस सौदे को शेयरधारको, सीसीईए (CCEA) और सेबी (SEBI) समेत तमाम आवश्यक मंजूरियाँ मिल चुकी हैं। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2013)  

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!