शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार लुढ़का

दोपहर के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ी है।

निफ्टी (Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है। 

फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) द्वारा बांड खरीद कार्यक्रमों को घटाये जाने के संकेतों से बाजार पर दबाव बढ़ा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी बढ़ी है। 
दोपहर 01 बजे सेंसेक्स 310 अंक यानी 1.50% की गिरावट के साथ 20,325 पर है। निफ्टी 95 अंक यानी 1.55% गिर कर 6028 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.82% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.62% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.64% की गिरावट है। आज के कारोबार में बैंकिंग और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.86% का घाटा दिख रहा है। कैपिटल गुड्स में 1.72%, रियल्टी में 1.52%, एफएमसीजी में 1.51%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.43%, टीईसीके में 1.25%, तेल-गैस में 1.21%, आईटी में 1.18% और पीएसयू में 1.12% की गिरावट है। धातु में 0.96%, हेल्थकेयर में 0.95%, पावर में 0.94% और ऑटो में 0.55% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!