शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैर्न इंडिया (Cairn India) का शेयर चढ़ा

शेयर बाजार में कैर्न इंडिया (Cairn India) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 332.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:05 बजे यह 3.15% की मजबूती के साथ 327.15 रुपये पर है। 

कंपनी ने अपने शेयरों के बायबैक की योजना बनायी है।
गौरतलब है कि 26 नवंबर को बोर्ड निदेशकों की बैठक में शेयर बायबैक पर विचार किया जायेगा।
वर्तमान में प्रमोटरों की कंपनी में 58.76% की हिस्सेदारी है। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों की इसमें 15.14% हिस्सेदारी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की 11.20% है, जबकि बाकी बची 14.9% हिस्सेदारी व्यक्तिगत शेयरधारकों के पास है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!