शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर चढ़ा

शेयर बाजार में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में आज कंपनी का शेयर 346.55 रुपये तक चढ़ गया है। सुबह 11:23 बजे यह 2.16% की बढ़त के साथ 344.85 रुपये पर है। 

खबर है कि आज वर्ष 2014 के लिए स्पेक्ट्रम का बेस प्राइस तय करने के लिए मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह (ईजीओएम) की बैठक है। 
गौरतलब है कि 2 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जनवरी में शुरू होगी। इसमें 900 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में की जायेगी, जबकि 1800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी देश भर में की जायेगी। स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार को लगभग 11,300 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!