शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) ने बनाई 52 हफ्तों की तलहटी

जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे खराब रहने का असर बैटरी निर्माता कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के शेयर पर लगातार भारी पड़ता दिख रहा है।

आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर इसका शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर फिसल गया है। आज दोपहर 1.46 बजे एनएसई पर कंपनी का शेयर 1.4% गिर कर 114.60 रुपये पर था। इससे पहले यह नीचे की ओर 114.50 रुपये तक फिसल गया था, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है।

कंपनी ने 23 अक्टूबर को घोषित अपने नतीजे में बताया था कि जुलाई- सितंबर 2013 तिमाही में इसका शुद्ध लाभ (Net Profit) साल-दर-साल 1.3% गिर कर 118.63 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी साल-दर-साल 6.46% गिर कर 1432 करोड़ रुपये हो गयी। इसके बाद से कंपनी के शेयर में 11% की गिरावट आ चुकी है। एनएसई पर 22 अक्टूबर 2013 को कंपनी के शेयर ने 132 रुपये का उच्च स्तर छुआ था और उसके बाद यह लगातार निचले स्तर बनाता गया। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2013) 

 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!