शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसएंडपी 500 (S&P 500) पहली बार 1800 के ऊपर बंद

शुक्रवार को भी अमेरिकी बाजारों में मजबूती का रुख रहा। बीता सप्ताह लगातार सातवाँ ऐसा हफ्ता था जब अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए।

कल के कारोबार में एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक पहली बार 1800 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। यह सूचकांक 8.91 अंकों यानी 0.5% की बढ़त के साथ 1804.76 पर रहा। डॉव जोंस (Dow Jones), जो गुरुवार के कारोबार में पहली बार 16000 के ऊपर बंद होने में सफल रहा था, में भी कल के कारोबार में तेजी रही और यह 54.78 अंकों यानी 0.3% की मजबूती के साथ 16064.77 पर बंद हुआ। हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के काफी करीब पहुँचा, लेकिन आखिरकार 22.49 अंकों यानी 0.6% की तेजी के साथ 3991.65 पर बंद हुआ।

इस तरह कैलेंडर साल 2013 में अब तक डॉव जोंस में 22.6%, एसएंडपी 500 में 26.5% और नैस्डैक कंपोजिट में 32.2% की मजबूती दर्ज की जा चुकी है।

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का दिसंबर वायदा भाव 0.72 डॉलर गिर कर 94.72 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का दिसंबर फ्यूचर 0.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,242.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा।(शेयर मंथन, 23 नवंबर 2013)

 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!