शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जी़डीपी आँकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह घरेलू बाजार में अस्थिरता की संभावना है।

नवंबर वायदा सीरीज (F&O) के निपटान और दूसरी तिमाही के जीडीपी आँकड़ों के जारी होने की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।

संसद के शीताकालीन सत्र से जुड़ी खबरें भी बाजार की चाल को प्रभावित कर सकती हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल और विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख पर बाजार का ध्यान रहेगा।
कमोडिटी विशेष रूप से कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार की निगाहें रहेंगी। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!