शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैंगलोर केमिकल्स (Mangalore Chemicals) का शेयर उछला

शेयर बाजार में मैंगलोर केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइजर्स (Mangalore Chemicals & Fertillizers) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।  

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 62.45 रुपये तक चढ़ गया है। दोपहर 2 बजे यह 16.59% की मजबूती के साथ 61.50 रुपये पर है। 

मीडिया खबरों के मुताबिक जुआरी एग्रो (Zuari Agro) जल्द ही मैंगलोर केमिकल्स के शेयर विजय माल्या को बेच सकती है।
गौरतलब है कि विजय माल्या का यूबी समूह मैंगलोर केमिकल्स का प्रमोटर है, जिसकी कंपनी में 22% की हिस्सेदारी है। वहीं, जुआरी समूह की मैंगलोर केमिकल्स में लगभग 16% हिस्सेदरी है, जबकि दीपक फर्टिलाइजर्स की इसमें 24.5% की हिस्सेदारी है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!