शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाफना फार्मा (Bafna Pharma) का शेयर उछला

बाजार में दवा उतारे जाने की खबर से शेयर बाजार में बाफना फार्मास्युटिकल्स (Bafna Pharmaceuticals) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 35.95 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12 बजे यह 5.634% की मजबूती के साथ 31.90 रुपये पर है। 

दवा निर्माता कंपनी बाफना फार्मा ने घरेलू बाजार में नये उत्पाद पेश किये हैं। कंपनी ने दर्द निवारण और एंटी-इंफेक्शन के लिए एफ्नैक-पी, एफ्नैक टीएच गोलियाँ, नोकैफ सिरप और इजाबॉफ की 250 और 500 एमजी गोलियाँ बाजार में उतारी हैं।
खबर यह भी है कि अमेरिका की दवा निर्माता कंपनी मायलन औऱ दो अन्य भारतीय फार्मा कंपनियाँ बाफना का अधिग्रहण कर सकती हैं। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!