शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट

नवंबर वायदा (F&O) सीरीज के निपटान से पहले भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख है।

दोपहर 1:37 बजे सेंसेक्स 57 अंक यानी 0.28% की कमजोरी के साथ 20,367 पर है। निफ्टी 23 अंक यानी 0.38% गिर कर 6036 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.27% की कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.08% में बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप में 0.33% की गिरावट है। आज के कारोबार में रियल्टी और पावर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.18% की गिरावट दिख रही है। पावर में 0.89%, हेल्थकेय में 0.76%, टीईसीके में 0.54%, बैंकिंग में 0.53%, आईटी में 0.49%, धातु में 0.43% और कैपिटल गुड्स में 0.25% की कमजोरी है। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.88% की मजबूती है। ऑटो में 0.59%, एफएमसीजी में 0.44%, तेल-गैस में 0.25% और पीएसयू में 0.10% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2013) 
 
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!