शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती बढ़ी

बेहतर जीडीपी (GDP) आँकड़ों की उम्मीदे बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती का रुख है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती बढ़ी है।

दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 247 अंक यानी 1.20% की मजबूती के साथ 20,782 पर है। निफ्टी 80 अंक यानी 1.31% चढ़ कर 6172 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.14% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 1.02% में बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप में 0.89% की बढ़त है। आज के कारोबार में रियल्टी और पावर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.22% का फायदा दिख रहा है। रियल्टी में 1.83%, पीएसयू में 1.76%, धातु में 1.68%, पावर में 1.22%, कैपिटल गुड्स में 1.10%, एफएमसीजी में 1.02% और तेल-गैस में 1.00% की मजबूती है। टीईसीके में 0.90%, आईटी में 0.89%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.84%, हेल्थकेयर में 0.76% और ऑटो में 0.34% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!