शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्फाजियो इंडिया (Alphageo India) के शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

शेयर बाजार में आज के कारोबार में अल्फाजियो इंडिया (Alphageo India) के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज यह 4.89% की तेजी के साथ 43.95 रुपये पर पहुँच गया। शेयर के भाव में आयी तेजी को मात्रा का भी सहारा मिला। बीएसई पर दो हफ्तों के औसत 1,254 के मुकाबले आज कंपनी के 0.13 लाख शेयरों में कारोबार हुआ है।

कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि इसे भारत पेट्रो रिसोर्सेज (Bharat Petro Resources) से 2डी और 3डी सेस्मिक डेटा के अधिग्रहण के लिए ठेका मिला है। यह ठेका 17.50 करोड़ रुपये का है।

कंपनी को गेल इंडिया (Gail India) से भी 2डी और 3डी सेस्मिक डेटा अधिग्रहण का ठेका मिला है। जो 30.37 करोड़ रुपये का है।(शेयर मंथन, 29 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!