शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आर सिस्टम्स (R Systems) : शेयर उप-विभाजन को मंजूरी

आर सिस्टम्स इंटरनेशनल (R Systems International) के निदेशक मंडल ने शेयर उप-विभाजन को मंजूरी दी है।
कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक कल हुई। इसमें कंपनी के 10 रुपये मूल कीमत के शेयरों को 1 रुपये कीमत के इक्विटी शेयरों में उप-विभाजित करने का फैसला लिया गया। 
शेयर बाजार में आर सिस्टम्स के शेयर भाव में शुक्रवार को हल्की गिरावट का रुख रहा। बीएसई में कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 353 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी कमजोरी में कमी आयी। बीएसई में यह 0.06% की कमजोरी के साथ 352.80 रुपये बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!