शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) पर खराब नतीजों का असर नहीं

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में पेश किये गये खराब नतीजों का फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर पर कोई नकारात्मक असर पड़ता नहीं दिख रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज सुबह 9.48 बजे कंपनी का शेयर 0.75% की बढ़त के साथ 167.95 रुपये पर है। आज के कारोबार में इससे पहले यह ऊपर की ओर 169.90 रुपये तक चला गया था।

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 61% की गिरावट के साथ 27 करोड़ रुपये रहा था। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 70 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 26% घट कर 93 करोड़ रुपये रही, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 125 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013)


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!