शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid Corporation) पर एफपीओ का असर, शेयर फिसला

शेयर बाजार में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) के शेयर भाव पर इसके प्रस्तावित फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) का असर साफ देखा जा सकता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर आज सुबह 10.22 बजे कंपनी का शेयर 2.05% फिसल कर 93.15 रुपये पर है। आज के कारोबार में इससे पहले यह नीचे की ओर 92.10 रुपये तक चला गया था। पिछले कारोबारी सत्र में यह शेयर 95.10 रुपये पर बंद हुआ था।

कंपनी के प्रस्तावित एफपीओ का प्राइस बैंड प्रति शेयर 85-90 रुपये रखा गया है। कंपनी के इस एफपीओ में खुदरा निवेशकों और पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को दायरे के ऊपरी स्तर का 5% यानी 4.50 रुपये की छूट दी गयी है। कंपनी का एफपीओ 3 दिसंबर 2013 को खुलेगा, जबकि 6 दिसंबर 2013 को बंद होगा। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!