शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम स्तर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज के कारोबार में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का शेयर 3.58% चढ़ कर 1,203.80 रुपये तक पहुँच गया, जो इसका 52 हफ्तों का नया ऊँचा स्तर है।

यही नहीं, यह इस शेयर का सर्वकालिक उच्चतम स्तर भी है।

दरअसल पिछले कई कारोबारी सत्रों से यह शेयर लगातार नये 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर बनाता जा रहा है। आज के कारोबार से पहले 29 नवंबर के कारोबारी सत्र में इसने 1,165.05 रुपये पर पहुँच कर 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर बनाया था। इससे पहले इसने 28 नवंबर और 25 नवंबर को भी 52 हफ्तों के नये उच्चतम स्तर बनाये थे।बीएसई पर आज के कारोबार में ऐक्सिस बैंक के अलावा समूह ए से बायोकॉन (Biocon), आयशर मोटर्स (Eicher Motors) और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के शेयरों ने भी 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर बनाया है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!