शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इश्यू भाव से ऊपर चल रही हैं 90% कंपनियाँ : अजय ठाकुर

बीएसई के एसएमई एक्सचेंज (BSE’s SME Exchange) के प्रमुख अजय ठाकुर ने कहा है कि अपनी स्थापना के काफी कम समय के भीतर ही यह एक्सचेंज अपने निवेशकों के लिए पूँजी का सृजन करने में कामयाब रहा है।
सूचीबद्ध कंपनियों में से 90% से अधिक अपने इश्यू भाव से ऊपर चल रही हैं। बीएसई ने 14 दिसंबर 2012 को 100 के आधार के साथ एसएमई आईपीओ सूचकांक की शुरुआत की थी और अभी यह 450 के आसपास है।   
चंडीगढ़ में लघु एवं मध्यम उद्यम परिषद (Councilsme) द्वारा 22 नवंबर 2013 को आयोजित सेमिनार में ठाकुर ने बताया कि बीएसई एसएमई पर 41 कंपनियाँ सूचीबद्ध हैं और 11 कंपनियों को सूचीबद्ध किये जाने की तैयारी है। इस पर सूचीबद्ध 41 कंपनियों का कुल बाजार पूँजीकरण 3,000 करोड़ रुपये से अधिक है। 
छोटे और मँझोले उद्यमों के लिए जनता से पूँजी एकत्र करने के लिए एक अलग मंच मुहैया कराने के लिए परिषद के अध्यक्ष विनोद मधोक ने अपने स्वागत भाषण में बीएसई को बधाई दी। परिषद के उपाध्यक्ष के रघुरमन ने कहा कि निकट भविष्य में एसएमई एक्सचेंज पर एक दर्जन कंपनियाँ सूचीबद्ध होने जा रही हैं। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!