शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) : एसआरआई (SRI) के साथ अधिग्रहण संपन्न

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने सूमीतोमो रबड़ इंडस्ट्रीज (Sumitomo Rubber Industries) के साथ समझौता पूरा कर लिया है। 

इस समझौते के तहत एसआरआई ने अफ्रीका स्थित कंपनी के अपोलो टायर्स साउथ अफ्रीका (एटीएसए) कारोबार का अधिग्रहण कर लिया है, जिसमें लेडीस्मिथ यात्री कार टायर संयंत्र और अफ्रीका के 32 देशों में डनलोप ब्रांड के राइट्स को भी खरीद लिया है। यह सौदा 6 करोड़ डॉलर में हुआ है।

हालाँकि अपोलो टायर्स ने डर्बन संयंत्र कारोबार को अपने अधिकार क्षेत्र में ही रखा है, जिसमें खुदाई आदि में इस्तेमाल करने के लिए ट्रक ऐंड बस रेडियल (टीबीआर) टायर्स और ऑफ हाइवे टायर्स (ओएचटी) का उत्पादन किया जाता है।
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह बीएसई में 0.62% की बढ़त के साथ 80.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!