शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6202 पर, सेंसेक्स (Sensex) 43 अंक नीचे

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए।  

निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 43 अंक यानी 0.21% की कमजोरी के साथ 20,855 पर बंद हुआ। निफ्टी 16 अंक यानी 0.26% गिर कर 6202 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.05% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.23% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप में 0.27% की बढ़त रही। आज के कारोबार में एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
नकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। हालाँकि जल्द ही बाजार हरे निशान पर लौट आया। इस दौरान सेंसेक्स 20,927 और निफ्टी 6225 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा और यह वापस लाल निशान पर लुढ़क गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। निफ्टी 6200 के स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि जल्द ही बाजार इस स्तर से ऊपर उठने में कामयाब रहा। निफ्टी भी 6200 के स्तर को पार कर गया। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार में एक बार फिर गिरावट बढ़ी। निफ्टी एक बार फिर 6200 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 20,818 और निफ्टी 6191 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये परंतु कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार अपने निचले स्तर से सँभलता नजर आया। निफ्टी 6200 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.83% की गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.58%, बैंकिंग में 0.56%, ऑटो में 0.43%, कैपिटल गुड्स में 0.32%, हेल्थकेयर में 0.23% और पीएसयू में 0.21% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 1.24% की मजबूती रही। तेल-गैस में 0.51%, धातु में 0.24%, पावर में 0.21% और टीईसीके-आईटी दोनों में 0.14% व 0.14% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"