शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 6200 के ऊपर-नीचे

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मिला-जुला रुख है।

निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर-नीचे एक सीमित दायरे में बना हुआ है।

दोपहर 1:50 बजे सेंसेक्स 15 अंक यानी 0.07% की कमजोरी के साथ 20,840 पर है। निफ्टी 5 अंक यानी 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 6206 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.26% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.40% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.83% की बढ़त है। आज के कारोबार में धातु और पावर में सबसे ज्यादा खरीदारी और कैपिटल गुड्स और ऑटो क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.73% की गिरावट है। ऑटो में 0.43%, एफएमसीजी में 0.40%, बैंकिंग में 0.26% और हेल्थकेयर में 0.12% की कमजोरी है। तेल-गैस क्षेत्र बिना किसी बदलाव के सपाट बना हुआ है। दूसरी ओर, धातु में 1.15% की मजबूती है। पावर में 1.04%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.95%, टीईसीके में 0.77%, आईटी में 0.75%, रियल्टी में 0.30% और पीएसयू में 0.27% की बढ़त दिख रही है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2013) 
 
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!