शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6161 पर, सेंसेक्स (Sensex) 146 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।  

निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 146 अंक यानी 0.70% की गिरावट के साथ 20,709 पर बंद हुआ। निफ्टी 41 अंक यानी 0.66% गिर कर 6161 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.96% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.66% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप में 0.06% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में रियल्टी और एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
नकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। निफ्टी 6200 के स्तर से नीचे खुला। शुरुआती कारोबार में ही बाजार की गिरावट बढ़ी। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट में कमी आयी। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में गिरावट बढ़ी। दोपहर के कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। इस दौरान बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। निफ्टी 6200 के स्तर को पार कर गया। सेसेक्स 20,863 और निफ्टी 6209 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन बाजार जल्द ही बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी भी 6200 के स्तर से नीचे फिसला। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी आधे घंटे में बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 20,674 और निफ्टी 6150 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.67% का घाटा हुआ। एफएमसीजी में 1.36% और ऑटो में 1.05% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स में 0.99%, तेल-गैस में 0.78%, बैंकिंग में 0.57%, हेल्थकेयर में 0.51%, पीएसयू में 0.28% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, पावर में 0.31% और धातु में 0.26% की मजबूती रही। धातु में 0.26%, आईटी-टीईसीके में 0.09% व 0.09% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.06% की मामूली बढ़त रही। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2013) 
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!