शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) में तीखी गिरावट

शेयर बाजार में आज के कारोबार में स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) के शेयर में तीखी गिरावट दिख रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज सुबह 10.14 बजे कंपनी का शेयर लगभग 10% की कमजोरी के साथ 887.50 रुपये पर था। इससे पहले यह नीचे की ओर 845.50 रुपये तक फिसल गया था। 
कंपनी ने बीएसई को आज दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि इसने अपने एजिला स्पेशिलिटीज डिवीजन (Agila Specialties Division) की मायलॉन (Mylan Inc.) को बिक्री पूरी कर ली है। यह बिक्री 1.75 अरब अमेरिकी डॉलर में पूरी हुई है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!