शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हफ्ते भर में 1% चढ़ा सेंसेक्स

पिछले कारोबारी हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहे। 

सेंसेक्स में पिछले हफ्ते 0.9% की बढ़त दर्ज हुई, जबकि निफ्टी में 1.36% की मजबूती रही। पिछले हफ्ते बीएसई मि़डकैप में 1% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.06% की तेजी रही। अधिक तेजी दर्ज करने वाले क्षेत्रों में बैंकिंग और कैपिटल गुड्स रहे। बैंकिंग सूचकांक में 4.9% और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में 4.7% की मजबूती देखी गयी। पिछले हफ्ते पावर में 4.56%, धातु में 3.2%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.1%, तेल-गैस में 0.95%, रियल्टी में 0.71%, टीईसीके में 0.51%, हेल्थकेयर में 0.10% और आईटी में 0.08% की बढ़त रही। वहीं, एफएमसीजी में 2.74% की गिरावट दर्ज की गयी। ऑटो में 0.19% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!