शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6333 पर, सेंसेक्स (Sensex) 71 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। 

सेंसेक्स 71 अंक यानी 0.33% की गिरावट के साथ 21,255 पर रहा। निफ्टी 31 अंक यानी 0.49% गिर कर 6333 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.55% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.26% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.72% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में पावर और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

नकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही बाजार की कमजोरी बढ़ी। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट में कुछ कमी आयी। हालाँकि इसके बाद बाजार में गिरावट बढ़ी। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार लुढ़कता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 21,175 और निफ्टी 6308 दिन के निचले स्तरों तक पहुँच गये। हालाँकि इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट कम होती चली गयी, लेकिन कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार पर दबाव बढ़ा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज पावर क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.12% का घाटा हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.98%, बैंकिंग में 1.78% और रियल्टी में 1.48% की गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.92%, तेल-गैस में 0.37% और ऑटो में 0.09% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, आईटी में 2.07% की मजबूती रही। टीईसीके में 1.47%, धातु में 0.92%, एफएमसीजी में 0.87% और हेल्थकेयर में 0.40% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!