शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी शेयर बाजार में रहा कमजोरी का रुख

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा।
सोमवार को रोजगार के बेहतर आँकड़ों की बदौलत तेजी दिखाने के बाद डॉव जोंस (Dow Jones) की मंगलवार को कमजोर शुरुआत हुई। निवेशक इस संभावना का आकलन करते नजर आये कि फेडरल रिजर्व जल्दी ही टैपरिंग शुरू कर सकता है। मंगलवार को डॉव जोंस 52 अंक यानी 0.3% फिसल कर 15,973 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 8 अंक यानी 0.2% की गिरावट आयी और यह 4,060 पर रहा। एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक में 6 अंक यानी 0.3% की कमजोरी दर्ज की गयी और यह 1,803 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.07 डॉलर गिर कर 98.44  डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 4.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,256.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!