शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जारी है स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) में तेजी

भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबार में भी स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) के शेयर में मजबूती बनी हुई है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज सुबह 09.54 बजे कंपनी का शेयर 3.3% की तेजी के साथ 905.80 रुपये पर है। आज सुबह इससे पहले यह ऊपर की ओर 910 रुपये तक चला गया था। 
कंपनी ने अपने शेयरधारकों को विशेष लाभांश देने की घोषणा की है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 दिसंबर 2013 को हुई बैठक में 10 रुपये अंकित मूल्य के हर शेयर पर 500 रुपये की दर से विशेष लाभांश देने को मंजूरी दे दी। इस लाभांश के भुगतान हेतु रिकार्ड तिथि 20 दिसंबर 2013 निर्धारित की गयी है।
पिछले चार कारोबारी सत्रों में यह शेयर 7.5% की मजबूती दिखा चुका है। बीएसई पर 5 दिसंबर को कंपनी का शेयर 843 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!