शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बल्क डील के बाद यूनाइटेड ब्रेवेरीज (United Breweries) में मजबूती

भारतीय शेयर बाजार में आज यूनाइटेड ब्रेवेरीज (United Breweries) के शेयर में तेजी दिख रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज सुबह 10.19 बजे कंपनी का शेयर 2.13% की तेजी के साथ 792.80 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 813 रुपये तक चला गया था। खबर है कि शराब बनाने वाली डच कंपनी हेनिकेन इंटरनेशनल (Heineken International) अब यूनाइटेड ब्रेवेरीज में सबसे बड़ी शेयरधारक कंपनी बन गयी है। कल एक बल्क डील के जरिये इसने यूनाइटेड ब्रेवेरीज के 35.3 लाख शेयर खरीदे। यह खरीदारी 772.90 रुपये प्रति शेयर के भाव से की गयी। इस खरीदारी के बाद कंपनी में हेनिकेन इंटरनेशनल की हिस्सेदारी बढ़ कर तकरीबन 39% हो गयी है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!