शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरकॉम (RCOM) का शेयर लुढ़का

शेयर बाजार में रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में अब तक कारोबार में कंपनी का शेयर 132 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 1:30 बजे यह 2.97% के नुकसान के साथ 133.80 रुपये पर है।हाल ही में रिलायंस जिओ (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के बीच हुए दूरसंचार सेवाओं से संबंधित बुनियादी ढाँचा समझौते का आरकॉम के शेयर पर असर पड़ा  है। 

गौरतलब है कि रिलायंस जिओ इन्फोकॉम ने जून 2013 में रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ भी ऐसा ही समझौता किया था, जिसके तहत जिओ को रिलायंस कम्युनिकेशंस के देश भर में फैले 45,000 टावरों के इस्तेमाल का अधिकार मिला था। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!