शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात पिपावाव पोर्ट (Gujarat Pipavav Port) ने छुआ 52-हफ्तों का शिखर

शेयर बाजार में आज के कारोबार में गुजरात पिपावाव पोर्ट (Gujarat Pipavav Port) के शेयर ने 52-हफ्तों का नया शिखर छू लिया है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 01.41 बजे कंपनी का शेयर 3.08% चढ़ कर 63.50 रुपये पर था। हालाँकि आज के ही कारोबार में इससे पहले कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 63.90 रुपये तक चला गया था, जो इसका 52-हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है। बीएसई में आज सुबह के कारोबार में इस शेयर में एक बल्क डील हुई है, जिसके तहत 63 रुपये प्रति शेयर के भाव से 3 लाख शेयरों का सौदा हुआ है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2013)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!