शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीते हफ्ते अधिकांश बाजारों में रही गिरावट

शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में एशियाई बाजारों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।
जहाँ हैंग सेंग (Hang Seng), शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite), स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) और जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में बीते हफ्ते गिरावट दर्ज की गयी, वहीं निक्केई 225 (Nikkei 225) और ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में हल्की मजबूती रही। शुक्रवार को बीते हफ्ते में हैंग सेंग में 2.1% की कमजोरी रही, जबकि शंघाई कंपोजिट 1.83% फिसल गया। इस दौरान स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.55% और जकार्ता कंपोजिट में 0.14% की गिरावट आई। हालाँकि बीते सप्ताह में निक्केई 225 में 0.67% और ताइवान वेटेड में 0.11% की मजबूती दर्ज की गयी। 
इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रमुख सूचकांक निफ्टी (Nifty) में 1.47% की गिरावट रही, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स (Sensex) 1.33% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों की बात करें तो बीते हफ्ते डॉव जोंस में 1.7%, एसऐंडपी 500 में 1.7% और नैस्डैक कंपोजिट में 1.5% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!