शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओपन ऑफर के बाद जीएसके फार्मा (GlaxoSmithkline Pharmaceuticals) में 19% की तेजी

शेयर बाजार में आज के कारोबार में ग्लैक्सोस्मिथलाइन फार्मा (GlaxoSmithkline Pharmaceuticals) के शेयर ने 52-हफ्तों का नया शिखर छू लिया।
आज बाजार खुलने से पहले इसकी पैरेंट फर्म ग्लैक्सोस्मिथलाइन ने इसमें अपनी हिस्सेदारी 50.7% से बढ़ा कर 75% करने के लिए एक खुला प्रस्ताव (ओपन ऑफर) दिया है। यह प्रस्ताव 3100 रुपये प्रति शेयर के भाव से दिया गया है। 
इस खबर के आने के बाद शेयर बाजार में ग्लैक्सोस्मिथलाइन फार्मा के शेयर में जबरदस्त तेजी देखी गयी और यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में ऊपर की ओर 2,952 रुपये तक उछल गया, जो इसका 52-हफ्तों का नया शिखर है। बीएसई में सुबह 10.34 बजे यह शेयर 18.79% की तेजी के साथ 2932.10 रुपये पर है। शेयर की इस तेजी को कामकाज की भारी मात्रा का भी साथ मिला है। बीएसई में आज सुबह 10.34 बजे तक कंपनी के 0.57 लाख शेयरों का लेन-देन हो चुका है। ध्यान रहे कि शेयर में कामकाज की दो हफ्तों की औसत मात्रा महज 6108 शेयरों की रही है। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख