शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 129 अंक चढ़ा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। 

मजबूत अर्थव्यवस्था के आँकड़ों से बाजार को बल मिला, लेकिन फेडरल रिजर्व की 2 दिनों की बैठक जो आज से शुरू हो रही है, उसको लेकर बाजार असमजंस में है। कारोबार के अंत में डॉव जोंस (Dow Jones) 129 अंक यानी 0.82% की बढ़त के साथ 15,884 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite)  28 अंक यानी 0.71% की मजबूती के साथ 4029 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 11 अंक यानी 0.63% की मजबूती के साथ 1,786 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.20 डॉलर गिर कर 97.28 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना भी नीचे चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 3.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,241.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!