शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

न्यायालय के फैसले के बाद अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) में उछाल

शेयर बाजार में आज के कारोबार में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के शेयर में तेजी दिख रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 09.58 बजे कंपनी का शेयर 7.4% की तेजी के साथ 91.00 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 92.20 रुपये तक चला गया था। खबर है कि अपोलो टायर्स द्वारा खरीद लागत को घटाने की माँग के खिलाफ कूपर टायर ऐंड रबर कंपनी की अपील डेलवेयर उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दी है। अपोलो टायर्स के साथ कूपर टायर ऐंड रबर कंपनी के विलय के समझौते की घोषणा 12 जून को की गयी थी, लेकिन अक्टूबर में कूपर टायर ने अपोलो टायर्स के खिलाफ यह कहते हुए याचिका दायर की थी कि यह समझौते को पूरा करने में असफल रहा है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2013)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख