शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) के शेयरों में उछाल

शेयर बाजार में कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।
बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में बैंक का शेयर 264.60 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अभी इसकी बढ़त में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:44 बजे बैंक का शेयर 1.60% की मजबूती के साथ 260.05 रुपये पर है।
कल यानी 16 दिसंबर 2013 को बैंक की ईजीएम हुई। इसमें बैंक द्वारा सरकार को 307.64 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.46 करोड़ शेयर जारी करने की मंजूरी दी गयी। इसके अलावा बैंक को क्यूआईपी के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की भी मंजूरी दे दी गयी है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!