शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी मामूली चढ़े

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मामूली मजबूती बनी हुई है। 

दोपहर 2:10 बजे सेंसेक्स 9 अंक यानी 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 20,665 पर है। निफ्टी 1 अंक यानी 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 6156 पर सपाट है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.13% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.19% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.18% की बढ़त है। आज के कारोबार में हेल्थकेयर और टीईसीके क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज हेल्थकेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.39% की मजबूती है। टीईसीके में 0.83%, एफएमसीजी में 0.73%, आईटी में 0.52%, कैपिटल गुड्स में 0.34%, धातु में 0.15%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.06% और ऑटो में 0.05% की बढ़त है। दूसरी ओर, बैंकिंग में 0.91% की गिरावट है। रियल्टी में 0.30%, पावर में 0.24% और तेल-गैस में 0.05% की कमजोरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!