शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयर फिसले

कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा डियाजियो (Diageo) के साथ सौदा रद्द किये जाने के आदेश के बाद आज शेयर बाजार में यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयर में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में सुबह 09.52 बजे कंपनी का शेयर 1.7% की गिरावट के साथ 2,625 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह 2,511 रुपये तक फिसल गया था। यूनाइटेड स्पिरिट्स की डियाजियो को बिक्री को शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अमान्य घोषित कर दिया था। उच्च न्यायालय ने यह आदेश यूनाइडेट ब्रेवेरीज होल्डिंग्स के ऋणदाताओं की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया। ध्यान रहे कि यूनाइडेट ब्रेवेरीज होल्डिंग्स ने यूनाइडेट स्पिरिट्स में अपनी हिस्सेदारी शेयरों के लेन-देन की एक जटिल प्रक्रिया के जरिये डियाजियो को बेच दी थी। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख