शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) का शेयर लुढ़का

शेयर बाजार में इन्फोसिस (Infosys) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 3495.85 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 10:20 बजे यह 1.13% के नुकसान के साथ 3513.65 रुपये पर है। 

कंपनी के शीर्ष प्रबंधन में खासा फेरबदल किया गया है। वी. बालाकृष्णन (V. Balakrishnan) ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। जो कि 31 दिसंबर 2013 से प्रभावी होगा।
इसके साथ ही कंपनी ने यू. बी. प्रवीन राव (U. B. Pravin Rao) को पूर्णकालीक निदेशक के रूप में निदेशक मंडल में और बायोकॉन की प्रबंध निदेशक किरन मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) को स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल किया गया।
वी बालाकृष्णन कंपनी में बीपीओ डिविजन, और लोडस्टोन के प्रमुख साथ ही निदेशक मंडल के सदस्य भी हैं। इससे पहले वी बालाकृष्णन कंपनी के सीएफओ (CFO) भी रह चुके हैं। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!