शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 122 अंक चढ़ा

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। 

मजबूत रोजगार आँकड़ों से बाजार को बल मिला। डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 नयी ऊँचाई पर बंद हुए। कारोबार के अंत में डॉव जोंस  इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 122 अंक यानी 0.75% की मजबूती के साथ 16,480 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 12 अंक यानी 0.28% की बढ़त के साथ 4167 पर और एसऐंडपी 500  (S&P 500) सूचकांक 9 अंक यानी 0.47% की बढ़त के साथ 1842 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.16 डॉलर गिर कर 99.39 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 2.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,210.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"