शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमसीएक्स (MCX) और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर में कमजोरी

शेयर बाजार में आज के कारोबार में एमसीएक्स (MCX) और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर में गिरावट दिख रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 09.58 बजे कंपनी का शेयर 3.9% की कमजोरी के साथ 454.10 रुपये पर है। हालाँकि आज के कारोबार में इससे पहले यह नीचे की ओर 431 रुपये तक फिसल गया था। दूसरी ओर फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज का शेयर 3.03% की गिरावट के साथ 167.80 रुपये पर है। कंपनी द्वारा बीएसई को कल शाम दी गयी विज्ञप्ति के अनुसार 26 दिसंबर 2013 को हुई इसके निदेशक मंडल की बैठक में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज को यह सलाह दी गयी कि वायदा बाजार आयोग के आदेशानुसार वह अगले एक महीने के भीतर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 26% से घटा कर 2% या इससे कम कर ले। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!