शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती बढ़ी

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की मजबूती बढ़ी है।

निफ्टी (Nifty) 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बना हुआ है।

दोपहर 12:50 बजे सेंसेक्स 130 अंक यानी 0.62% की मजबूती के साथ 21,205 पर है। निफ्टी 36 अंक यानी 0.57% की बढ़त के साथ 6314 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.68% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.41% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.15% की मजबूती है। आज के कारोबार में आईटी और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.41% की मजबूती है। टीईसीके में 1.22%, रियल्टी में 1.18%, एफएमसीजी में 071%, बैंकिंग में 0.70%, धातु में 0.65%, हेल्थकेयर में 0.50%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.40%, ऑटो में 0.23%, कैपिटल गुड्स में 0.16% और पावर में 0.12% की बढ़त है। दूसरी ओर, तेल-गैस में 0.10% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2013) 
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!