शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एफडीआई (FDI) की उम्मीद में सरपट भागे रेल शेयर

शेयर बाजार में आज के कारोबार में रेलवे क्षेत्र से संबंधित शेयरों में 5-7% की तेजी है।
खबर है कि सरकार इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति दे सकती है। खबर के अनुसार आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) अगले महीने की शुरुआत में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन कर सकती है। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.11 बजे कालिंदी रेल निर्माण (Kalindee Rail Nirman) में 6.97% की तेजी है और यह 70.60 रुपये पर है। टीटागढ़ वैगन्स (Titagarh Wagons) में 6.48% की मजबूती है और यह 110.90 रुपये पर है। टेक्समैको रेल (Texmaco Rail) में 5.44% की बढ़त है और 42.65 रुपये पर है। कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स (Kernex Microsystems) में 5.05% की उछाल है और यह 46.80 रुपये पर है। इनके अतिरिक्त हिंद रेक्टिफायर्स (Hind Rectifiers) और स्टोन इंडिया (Stone India) के शेयरों में भी तेजी है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!