शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 113 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:40 बजे यह 3.26% की बढ़त के साथ 104.60 रुपये पर है। 

खबर है कि अमेरिकी कंपनी कूपर टायर ऐंड रबर (Cooper Tire & Rubber) ने अपोलो टायर्स के साथ 2.5 अरब डॉलर के करार को रद्द कर दिया है। कूपर टायर ऐंड रबर ने अपोलो टायर्स पर सौदे के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए इसे खत्म कर दिया है। 
मीडिया खबरों के मुताबिक करार का टूटना अपोलो टायर्स के लिए अच्छा माना जा रहा है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख