शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार इस साल : सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) चढ़े

साल 2013 में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।
इस दौरान सेंसेक्स (Sensex) 21,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर चला गया। निफ्टी (Nifty) ने भी 6,300 के स्तर को पार कर लिया।
निफ्टी ने इस साल में 399 अंक यानी 6.8% की बढ़त दर्ज की और यह आज के कारोबार के अंत में 6,304 पर रहा। पिछले साल के आखिर में यह 5,905 पर रहा था। लेकिन सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक इस साल 434 अंक यानी 5.10% गिर गया और यह आज के कारोबार के अंत में 8,071 पर रहा। पिछले साल के आखिर में यह 8,505 पर रहा था। दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स (Sensex) में इस साल 1,744 अंक यानी 8.98% की मजबूती रही। आज के कारोबार के आखिर में यह 21,171 पर बंद हुआ। पिछले साल के आखिर में यह 19,427 पर रहा था। बीएसई मिडकैप सूचकांक में इस साल 407 अंक यानी 5.72% की गिरावट रही और यह 6,706 पर रहा। पिछले साल के आखिर में यह 7,113 पर रहा था। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में इस साल 829 अंक यानी 11.23% की कमजोरी रही। आज यह 6,551 पर बंद हुआ, जबकि पिछले साल के अंत में यह 7,380 पर रहा था। 
क्षेत्रों के लिहाज से इस साल बीएसई के आईटी सूचकांक में सबसे ज्यादा तेजी का रुख रहा। यह 60% ऊपर चढ़ा। टीईसीके को 47.35%, हेल्थकेयर को 22.55%, एफएमसीजी को 11% और ऑटो को 7.29% का फायदा हुआ। तेल-गैस में 3.7% की मजबूती रही। दूसरी ओर, रियल्टी को 31.64% का घाटा सहना पड़ा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 24.59%, पीएसयू में 19.43%, पावर में 14.57%, धातु में 9.99%, बैंकिंग में 9.36% और कैपिटल गुड्स में 5.56% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!