शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार : पहली जनवरी को नहीं मिली छुट्टी, साल 2014 में ज्यादा छुट्टियाँ

शेयर बाजार में साल 2014 में 17 छुट्टियाँ होंगीं, हालाँकि 1 जनवरी 2014 को कामकाजी दिन रहेगा।
साल 2013 में बाजार में 13 छुट्टियाँ रही थीं। लेकिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी रविवार पड़ने के कारण कट गयी है।
महाशिवरात्रि की छुट्टी इस साल गुरुवार 27 फरवरी को है। होली की छुट्टी इस बार सोमवार 17 मार्च को है। रामनवमी की छुट्टी मंगलवार 08 अप्रैल को मिल जायेगी। गुड फ्राइडे की छुट्टी शुक्रवार 18 अप्रैल को मिलेगी। अंबेदकर जयंती की छुट्टी 14 अप्रैल को कायम है। महाराष्ट्र दिवस की गुरुवार 1 मई को छुट्टी मिलेगी। मई के बाद आपको अगली छुट्टी के लिए सीधे जुलाई का इंतजार करना होगा, जब मंगलवार 29 जुलाई को रमजान ईद की छुट्टी मिल जायेगी। इसके बाद अगस्त महीने में शुक्रवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और शुक्रवार 29 अगस्त को गणेश चतुर्थी की छुट्टी मिलेगी।
सबसे ज्यादा छुट्टियाँ अक्टूबर महीने में हैं। इस महीने में गुरुवार 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी जयंती, शुक्रवार 3 अक्टूबर को दशहरा, सोमवार 6 अक्टूबर को बकरीद, गुरुवार 23 अक्टूबर दीवाली और 24 अक्टूबर भाऊबीज की छुट्टी मिलेगी। इसके बाद नवंबर महीने में मंगलवार 4 नवंबर को मुहर्रम और गुरुवार 6 नवंबर को गुरुनानक जयंती की छुट्टी मिलेगी। साल की अंतिम छुट्टी गुरुवार 25 दिसंबर को मिलेगी। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!