शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6211 पर, सेंसेक्स (Sensex) 37 अंक नीचे

कारोबार के अंतिम घंटे में सँभलने की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज हल्की गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।
सेंसेक्स (Sensex) 37 अंक यानी 0.18% की कमजोरी के साथ 20,851 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 10 अंक यानी 0.16% गिर कर 6211 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.29% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.63% और बीएसई स्मॉलकैप 0.60% की बढ़त रही। आज के कारोबार में पावर और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
एशियाई शेयर बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलेत ही निफ्टी 6200 के स्तर के नीचे चला गया। हालाँकि शुरुआती कारोबार में निफ्टी 6200 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ गयी। इस दौरान सेंसेक्स 20,731 और निफ्टी 6,171 तक नीचे फिसल गये। दोपहर बाद के कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजारों के सँभलने की खबर के बीच घरेलू बाजार की गिरावट में कमी आयी। कारोबार के अंतिम घंटे में निफ्टी 6200 के स्तर के ऊपर आ गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में निचले स्तरों से काफी सँभल कर लाल निशान पर बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से आज पावर क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.74% का घाटा हुआ। कैपिटल गुड्स में 1.71%, तेल-गैस में 1.27%, धातु में 1.20% और ऑटो में 1.16% की गिरावट रही। दूसरी ओर, आईटी को 2.19% का फायदा हुआ। टीईसीके में 1.97%, रियल्टी में 0.86%, हेल्थकेयर में 0.70%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.49% और एफएमसीजी में 0.31% की मजबूती रही। बैंकिंग 0.01% हल्की बढ़त के साथ सपाट रहा। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!