शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनिकेम लेबोरेटरीज (Unichem Laboratories) के शेयर में तेजी

शेयर बाजार में यूनिकेम लेबोरेटरीज (Unichem Laboratories) के शेयर में मजबूती का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज सुबह 11.49 बजे कंपनी का शेयर 2.64% की तेजी के साथ 200 रुपये है। हालाँकि आज सुबह के ही कारोबार में यह ऊपर की ओर 203 रुपये तक उछल गया था। कंपनी ने बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि 18 जनवरी 2014 को इसके निदेशक मंडल की बैठक होगी। इस बैठक में साल 2013-14 के लिए निवेशकों को दिये जाने वाले अंतरिम लाभांश पर विचार किया जायेगा। साथ ही इस बैठक में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों पर भी विचार होगा। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख